Cyclone Mocha: बहुत गंभीर तूफान में बदल सकता है 'मोचा'

इस साल के पहले चक्रवात मोचा को लेकर देश के कई राज्य अलर्ट मोड पर हैं।  मौसम विभाग भी इसे खतरनाक बता रहा है।

New Update
morcha

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: इस साल के पहले चक्रवात मोचा को लेकर देश के कई राज्य अलर्ट मोड पर हैं।  मौसम विभाग भी इसे खतरनाक बता रहा है। इसी कड़ी में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के प्रमुख डॉ एम महापात्रा ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में उठने वाला तूफान समुद्र के ऊपर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ एक बहुत ही गंभीर चक्रवात में बदल सकता है। चक्रवात के मौसम की शुरुआत का संकेत देते हुए, मौसम विभाग ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक कम दबाव प्रणाली के गठन की पुष्टि की।