भाजपा जीती तो गैसे के दाम बढ़ाएगी: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा जीतती है तो रसोई गैस की कीमत ₹2,000 प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकती है। 

New Update
9 MAMATA BANERJEE

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा जीतती है तो रसोई गैस की कीमत ₹2,000 प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकती है। 

उन्होंने बंगाल के झारग्राम जिले में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "हमने मुफ्त में चावल बांटा... अगर वे (बीजेपी) दोबारा जीतते हैं, तो गैस की कीमत 1500-2000 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए आपको फिर से गोबर और लकड़ी इकट्ठा करनी होगी।"