JP Nadda के नाम पर 2.20 लाख की धोखाधड़ी

पुलिस के मुताबिक, फोन करनेवाले ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहायक बताया। उसने कहा कि राजस्थान में भाजपा के एक कार्यक्रम के लिए ढाई लाख रुपये भेजने होंगे। 

New Update
JP Nadda

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के नाम पर फोन कर उत्तर 24 परगना (North 24 Pargana)  जिले के बनगांव (Bangaon) उत्तर के भाजपा विधायक से 2.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गुजरात के मोरबी से दो जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों के नाम सोनू सिंह और अर्जुन प्रजापति है। उनके पास से कई दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बनगांव लाया गया।

पुलिस के मुताबिक, फोन करनेवाले ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहायक बताया। उसने कहा कि राजस्थान में भाजपा के एक कार्यक्रम के लिए ढाई लाख रुपये भेजने होंगे।