Rohit Sharma इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
साल 2023 अब विदा लेने के लिए तैयार है। यह साल क्रिकेट के लिए काफी व्यस्त रहा। 2023 में वनडे विश्व कप, एशिया कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल समेत कई टूर्नामेंट हुए।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: साल 2023 अब विदा लेने के लिए तैयार है। यह साल क्रिकेट के लिए काफी व्यस्त रहा। 2023 में वनडे विश्व कप, एशिया कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल समेत कई टूर्नामेंट हुए। हिटमैन के नाम से जाने जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस साल भी अपने नाम के अनुरूप काम किया। वह 2023 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित ने 2023 के 35 मैच की 39 पारियों में 80 छक्के लगाए।