MS Dhoni को होना पड़ सकता है भर्ती

चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार चैंपियन बनाने के बाद एमएस धोनी ने अपने घुटने की जांच कराई है। खबर है कि धोनी ने मुंबई के अस्पताल में जाकर अपने घुटने की जांच कराई।

New Update
ms dhoni

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार चैंपियन बनाने के बाद एमएस धोनी ने अपने घुटने की जांच कराई है। खबर है कि धोनी ने मुंबई के अस्पताल में जाकर अपने घुटने की जांच कराई। बता दें कि पूरे IPL 2023 के दौरान धोनी अपने घुटने का दर्द सहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के लिए मैदान पर डटे रहे। और, एक बार जब CSK ने खिताब जीत लिया तो कप्तान ने अस्पातल जाकर अपना टेस्ट कराया। 

IPL 2023 में धोनी को घुटने की इंजरी पहले मैच में ही हो गई थी। लेकिन पहली बार ये सबकी नजर में 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मैच में आई थी। फिर उसके बाद इसे लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बैटिंग कोच माइक हसी ने भी रह-रहकर बयान दिया, जिससे ये साफ हो गया कि धोनी दर्द में हैं।