Champions Trophy: आज से एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 आज से 12 अगस्त 2023 तक चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

New Update
hockey

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 आज से 12 अगस्त 2023 तक चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया और जापान के बीच 4 बजे से खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज आज चीन के खिलाफ करेगी। भारत बनाम पाकिस्तान मैच 9 अगस्त को खेला जाएगा। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार 2021 में बांग्लादेश के ढाका में आयोजित की गई थी।