Lohri Puja 2024: क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार?

लोहड़ी लोगों को एक साथ लाने, खुशियां बांटने और फसल के मौसम का स्वागत करने का अवसर है। यह सूर्य देवता या लोहड़ी देवी को याद करने का भी दिन है। लोहड़ी के दिन इस विधि से पूजा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
lahori789

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : लोहड़ी उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों, विशेषकर पंजाब और पड़ोसी राज्यों में मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी, रविवार को है। लोहड़ी मुख्य रूप से एक पंजाबी त्योहार है, यह देशभर में कई लोगों द्वारा मनाया जाता है। शीतकालीन संक्रांति के बाद लंबे दिनों का स्वागत करने के लिए लोहड़ी जलाते हैं और नृत्य करते हैं। जिन घरों में हाल ही में कोई शादी या जन्म हुआ हो, वहां उत्सव विशेष होते हैं। लोहड़ी लोगों को एक साथ लाने, खुशियां बांटने और फसल के मौसम का स्वागत करने का अवसर है। यह सूर्य देवता या लोहड़ी देवी को याद करने का भी दिन है। लोहड़ी के दिन इस विधि से पूजा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी।