Spiritual: कब मनाया जाएगी देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में देव दीपावली हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। देव दीपावली की डेट, शुभ मुहूर्त और पंचांग जानते हैं-

author-image
Kalyani Mandal
21 Nov 2023
New Update
dev diwali

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सनातन धर्म में देव दीपावली हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। देव दीपावली की डेट, शुभ मुहूर्त और पंचांग जानते हैं-

शुभ मुहूर्त- पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 27 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में मनाई जाती है। अतः 26 नवंबर को देव दीपावली है। इस शुभ अवसर पर काशी में विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाता है।

प्रदोष काल - संध्याकाल 05 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 47 मिनट तक है। इस समय में देव दीपावली मना सकते हैं।