Aaj Ka Rasifal : जानिए सभी राशियों के लिए आज क्या होने वाला है खास

तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

author-image
Kalyani Mandal
08 Sep 2023
rasifal34

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों (rasifal) को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुचाया जा सकता है वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं। परिवारिक मतभेदों से आप दूर रहें, कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज आपके पुराने रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बड़ी पार्टनर शीप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाये। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today) : आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में रूकावट आयेगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। परिवार और समाज में मान-सम्मान बड़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।