Aaj Ka Rasifal : जानिए आज किन राशियों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है

वहीं कुछ राशियों को आज (today Horoscope) व्यापार व्यवसाय आदि में नुकसान उठाना पड़ सकता है। दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के आप दोनों परिस्थिति के बारे में जान सकते है। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasifal 67

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को आज (today Horoscope) व्यापार व्यवसाय आदि में नुकसान उठाना पड़ सकता है। दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के आप दोनों परिस्थिति के बारे में जान सकते है। 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें, आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है, कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। आज परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ी रकम किसी अपरिचित व्यक्ति को न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें। नया कार्य शुरू न करें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें।  वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।