/anm-hindi/media/media_files/4BS7jLzqoByRUCjDlVqF.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज (Today Horoscope) कुछ क्षेत्रों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के आप दोनों परिस्थिति के बारे में जान सकते है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज कोई नया काम शुरू ना करें। वाद-विवाद से दूर रहें। कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। कोई पुराना विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निवेश न करें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आएगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है। साथ ही अपने मित्रों और ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज आप प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप किसी नए कार्य का शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है। वाद विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। परंतु आपके विरोधी कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में चल रही गिरावट से आज आपको निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope) : आज आप कुछ परेशानियों से घिर सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण आपको न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कुछ गिरावट की स्थिति महसूस होगी। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope) : आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आप किसी नए कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज के दिन आपके किसी संबंधी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)