/anm-hindi/media/media_files/gj3JCk53w8eahX0KvT91.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों (rasifal) को आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज (Today Horoscope) कुछ क्षेत्रों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के आप दोनों परिस्थिति के बारे में जान सकते है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज का दिन आप का मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। करियर को लेकर परेशान है। उन्हें आज सफलता प्राप्त हो सकती है। पुरानी कोई बीमारी उभर सकती है, सतर्क रहें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में कोई नया सौदा हाथ आ सकता है। मौसमी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं बाहर के खाने से बचें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज का दिन प्रतिकूल रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण ना होने के कारण मन में अशांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आकस्मिक हानि होने के योग है। निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है। आंखों में दर्द जलन का सामना कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धन लाभ विलंब से सही लेकिन होगा जरूर। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अन्य लोगों की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर अपना काम बनाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज के दिन झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। कार्यस्थल पर कामकाज सामान्य रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज के दिन मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त होगी। दिन के मध्य में आकस्मिक हानि का योग है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। बच्चे किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं सतर्क रहें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope) : आज के दिन जातक को कार्यस्थल एवं दैनिक कार्यों मे परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। घरेलू कार्य में भी आज जातक की रुचि बढ़ेगी।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope) : आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सोची हुई योजनाएं आज क्रियान्वित करेंगे। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आंखों में दर्द जलन हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज का दिन जातक को मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर कामकाज सामान्य रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें पौष्टिक आहार समय पर लें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज का दिन प्रातः काल से ही मन व्यथित रह सकता है। कार्यस्थल पर अधिक कार्य होने के कारण मन में नीरसता आ सकती है। पार्टनर या निकट के व्यक्ति से सावधान रहें। बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन ना करें। अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ाएं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। परिजनों से बिना कारण के ही फटकार सुननी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र पर धन लाभ के अवसर आज अधिक मिलेंगे। धैर्य खोने पर विवाद बढ़ सकता है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)