/anm-hindi/media/media_files/B2waedmu2aKzT4Rm5x2p.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का यह दिन (today Horoscope) कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां आज के दिन कुछ राशियों (rasifal) को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम धंधे में आज गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा बदलाव व्यापार में न करें नहीं तो नुकसान की संभावना है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाएं तो यात्रा में वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते है। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है। साथ ही व्यापार में नए कार्य का शुभारंभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में आज बड़ा रिस्क न लें नहीं तो नुकसान की संभावना है। पत्नी और बच्चों के साथ आज कहीं बाहर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज का दिन आपका अत्यधिक भाग दौड़ भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने पार्टनरों के बारे में अच्छे से जानकारी इकट्ठा कर लें नहीं, तो हानि की संभावना है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, मन शांत होगा। साथ ही आज आप अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच-विचार कर लें। बिना विचार और अपनों की सलाह के बिना आज कोई बड़ा कार्य न करें। आंखें बंद करके विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज आपके कार्य में अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं उसमें विलंब होगी, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार में कोई बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें नहीं, तो हानी होगी। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज आपको व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आज आर्थिक मदद आपको मिलेगी, जिससे व्यापार में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। आज परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिस कारण आपका वर्चस्व बनेगा।व्यापार में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपना कोई पर्सनल कार्य भी शुरू कर सकते हैं।