Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ

आज कुछ राशियों (rashifal) के जातकों का रूका हुआ कार्य पूर्ण होगा और पत्नी से संबंध मधुर होंगे तो वहीं कुछ राशि के जातक परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की प्लानिंग बना सकते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasifal 11 11

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rashifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) का सभी राशियों के लिए शानदार रह सकता है। आज कुछ राशियों (rashifal) के जातकों का रूका हुआ कार्य पूर्ण होगा और पत्नी से संबंध मधुर होंगे तो वहीं कुछ राशि के जातक परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की प्लानिंग बना सकते हैं। आइए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के जानते है कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप पारिवारिक मतभेद से दूर रहे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की तरफ झुका रहेग। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बडी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए उतार चढाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में नुकसान उठा सकते है। कोई नया काम आप शुरू न करें। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने लिए लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आपका आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते है। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है।  

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते है। व्यापार व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहे। पारिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है।