/anm-hindi/media/media_files/B2waedmu2aKzT4Rm5x2p.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों को आज (today Horoscope) व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों (rasifal) को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक (daily Horoscope) राशिफल और जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज का दिन जातक के लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे। परिवार में शांतिमय वातावरण रहेगा। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज का दिन प्रतिकूल परिणाम देने वाला रहेगा। वाणी पर संयम रखें। आज सोची हुई योजना को क्रियान्वित न कर पाने के कारण दुखी हो सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। दिन के अंत में पत्नी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सीने में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज के दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर काम बनते बनते बिगड़ सकता है। निकट के व्यक्ति पर आंख मूंद कर विश्वास न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। प्रातः काल से ही मन में अशांति व्याप्त रहेगी। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में आकस्मिक धन हानि के योग हैं। व्यापार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज का दिन जातक का सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। जो जातक बेरोजगार है। गले में और छाती में संक्रमण फैल सकता है, सतर्क रहें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज के दिन जातक मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सोची हुई योजनाओं को पूर्ण न कर पाने के कारण अशांति व्याप्त रहेगी। कार्यस्थल पर अधिक कार्य होने के कारण मन में निराशा महसूस हो सकती है। संध्या के समय जातक अपने परिवार के साथ बाहर घूमने जाने और भोजन का प्लान बना सकते हैं। सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज के दिन जातक की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण न कर पाने के कारण मन व्यथित रह सकता है। आज पुराने मित्र से लंबे समय बाद बात करने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज के दिन जातक को मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। दिन के प्रारंभ में आलस के कारण बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं, सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है, बड़े सौदे आज करने से बचें। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें और मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today) : आज के दिन जातक को अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। आज प्रातः काल से ही मन प्रसन्न रहेगा। आज महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। आज वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याओं से ग्रसित रहने के कारण मन व्यथित हो सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। जातक को सलाह दी जाती है की निकट के व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन नुकसानदायक रह सकता है। आज शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। व्यापार व्यवसाय में प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। दिन के अंत में बच्चों के साथ मनोरंजन के साधनों पर समय व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज का दिन जातक का शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। प्रातः काल से ही मन अध्यात्म की तरफ झुका हुआ रहेगा, मन में भक्ति भाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। संतान सुख प्राप्त हो सकता है।