Aaj Ka Rasifal : मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को नए अवसरों की हो सकती है प्राप्ति

साथ ही कई राशि वालों के बिगड़े काम बन जाएंगे। वहीं कई राशि के जातक पार्टनर के साथ आज समय बिताएंगे। दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के जानते है कैसा रहेगा आज का दिन। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasifal 28 dece

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों (rasifal) के लिए मिला जुला रहेगा। इनमें कुछ राशि के जातकों को कारोबार में अकल्पनीय लाभ प्राप्त होने वाला है। साथ ही कई राशि वालों के बिगड़े काम बन जाएंगे। वहीं कई राशि के जातक पार्टनर के साथ आज समय बिताएंगे। दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के जानते है कैसा रहेगा आज का दिन। 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्नचित्र रहेगा। आज कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष गेस्ट का घर पर आना होगा। व्यापार-व्यवसाय में बना आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें दुर्घटना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज आप सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। बीपी आदि के कारण शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया रास्ता दिखाने वाली रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिढ़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा ना करें। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से बाद में बात हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य