/anm-hindi/media/media_files/z7yNg5sgdgOCUmG3NlxC.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। राशिफल (rasifal) के अनुसार आज कुछ राशि को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन भी मिल सकती है। आइए पढ़ते हैं दैनिक (daily Horoscope) राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेगें। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप आध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगी। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा, वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ आज बिगड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकते हैं, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके यहां से निकल सकता है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)