/anm-hindi/media/media_files/LRoTqrGUtO1nlZVlDopI.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों (rasifal) को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। नौकरी पेशा से जुड़े जातक का आज सहकर्मियों से मतभेद के कारण सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। सोची हुई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। रिश्तेदारों में जातक के मान सम्मान की वृद्धि होगी। सभी आपकी सराहना करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज के दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। आज कार्यस्थल पर सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। उच्च अधिकारी जातक के कार्य से प्रभावित होंगे। व्यापार की दृष्टि से आज मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज मन आध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज का दिन जातक का खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। जातक कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण कार्य जल्दी कर लेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। मन में अधिक विचारों के आने से आप एकाग्रचित नहीं रह पाएंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। जातक व्यापार-व्यवसाय को लेकर भ्रमण पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। नौकरीपेशा जातक अपने कार्य स्थल पर सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे। पुराना किया हुआ निवेश आज लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज का दिन जातक का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। प्रातः काल से पूजा पाठ धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) : आज का दिन जातक का प्रतिकूल रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक हानि हो सकती है, सतर्क रहें। कोई भी नया निवेश आज करने से बचें। अनचाहे मेहमान के आने से दुखी हो सकते हैं। किसी को भी आज पैसे उधार न दें। बोलते समय वाणी पर संयम रखें अन्यथा करीबी लोग बुरा मान सकते हैं। जोड़ों में दर्द रह सकता है, सतर्क रहें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। जातक व्यापार-व्यवसाय में लाभ अर्जित करेंगे। नौकरी पेशा जातक को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगार जातक नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज का दिन जातक को मिश्रित परिणाम प्राप्त होगा। प्रातः काल किसी बात को लेकर व्यथित रह सकते है, किंतु दोपहर के समय जातक सहज महसूस करेगा। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक लाभ हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जातक सभी महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)