Aaj Ka Rasifal: इन दो राशियों को मिल सकता है फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले चंद्र देव मेष राशि में विराजमान थे। चंद्र के राशि परिवर्तन से कई जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasifal 31723.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें करवा चौथ धनतेरस और छठ पूजा प्रमुख हैं। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव अपनी राशि (rasifal) परिवर्तन करेंगे। इससे पहले चंद्र देव मेष राशि में विराजमान थे। चंद्र के राशि परिवर्तन से कई जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) :आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से आज कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका विरोध में आ सकता है, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही आज सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही अपने पार्टनरों से अपनी मन की बात शेयर न करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आज आप परेशान दिखाई देंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में साथियों का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) : आज आप लंबी यात्रा पर जाएं, तो वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो चोट लग सकती है। कोई नया काम शुरू करें, तो सहयोगियों के बारे में जानकारी उठा लें। व्यापार में बड़ा निवेश करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज आप अपने पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप किसी बड़े डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आय के स्रोत बढ़ेंगे।