/anm-hindi/media/media_files/yM3B6BGOcdXYp60vBpDV.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। आपको पानी वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का आज कैसा रहेगा भाग्य।
कर्क राशिफल
आज समय थोड़ा कठिन बना रहेगा, लेकिन आपके परिश्रम में कमी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, परंतु दोपहर के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। दोपहर के बाद कोई चिंता दूर होगी। कोई अधूरा का पूरा हो सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
सिंह राशिफल
आज हर काम सावधानीपूर्वक करें। मानसिकरूप से तनाव रहेगा। कुछ अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतना ही हितकर होगा। आज धन और यश की हानि हो सकती है। संतान के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा से दूर रहें। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशिफल
आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि का योग दिख रहे हैं। संबंधों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। दोपहर के बाद किसी बात को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी संबंधों में कोई विवाद आपको परेशान कर सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पानी वाली जगहों पर ज़रा संभलकर रहें।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)