Aaj Ka Rasifal : ये 2 राशियों को रहना होगा सावधान

कुछ राशियों (rasifal) को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasifal9823@

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (Aaj Ka Rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों (rasifal) को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनो से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया लेकिन बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी परिचित से विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज का दिन शानदार निकलने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। मिलजुल कर कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद से खुद को दूर रखें। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार और समाज में मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आप ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ा लेन देन आज व्यापार में न करें। यात्रा के दौरान वाहन संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ आज आपका बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) : आज का दिन आपका अच्छा गुजरेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।