Aaj Ka Rasifal : मिथुन, और तुला राशि वालों के धन में होगी वृद्धि

जहां कुछ राशियों को आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगी तो वहीं कुछ राशियों (rasifal) के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

author-image
Kalyani Mandal
16 Nov 2023
rasifal 11 11

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगी तो वहीं कुछ राशियों (rasifal) के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्ना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आदि खरीद सकते हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में आज आप पढ़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, पर अपने साथियों से सावधान रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे, व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगाष स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे, व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) :आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, कोई नया वाहन भवन मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं, वह कार्य आपका आज शुरू होगा। अपने मित्रों संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार और व्यापार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील या समझौता कोई बड़ा काम आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।