Aaj Ka Rasifal : चमकेगा इन राशियों का भाग्य

कुछ राशियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rashifal 1

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का यह दिन (today Horoscope) कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है जहां आज के दिन कुछ राशियों (rasifal) को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। साथ ही किसी काम में आपका मन नही लगेगा। इसके अलावा व्यापार के काम से आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं, पारिवारिक कलह से दूर रहें। व्यवसाय में पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठायें। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक कलह से दूर रहें। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज के दिन आप अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से आपका मिलना होगा, उनका मार्ग दर्शन जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। साथ ही किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार पर न दें। व्यापार में किसी पुराने सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साथ ही किसी अपने के कारण आज आप विवाद में फंस सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आप आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रूकावट आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों की पदोन्नति हो सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आप किसी विशेष शख्स के आने से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही किसी परिचित से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।