/anm-hindi/media/media_files/B2waedmu2aKzT4Rm5x2p.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : ज्योतिष पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इस शुभ अवसर पर देश भर में करवा चौथ मनाया जा रहा है। साथ ही आज संकष्टी चतुर्थी भी है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप बेवजह के कामों में अपना समय नष्ट न करें। भविष्य के लिए आज कोई निर्णय आप ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। हालांकि, आज आपका सहयोग आपके ही लोग नहीं करते दिखाई देंगे, जिस कारण आप अपने आप को कुछ कमजोर महसूस करेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) : आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने का मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज आप किसी पुराने विवाद में फंस सकते हैं, जिस कारण कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज के दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके कम को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। व्यापार व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़े निवेश करने का आज आपका मन बन सकता है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)