/anm-hindi/media/media_files/B2waedmu2aKzT4Rm5x2p.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : ज्योतिष पंचांग के अनुसार आज (today Horoscope) कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। ज्योतिषियों की मानें तो आज शुक्ल और ब्रह्म योग बन रहे हैं। दोनों ही योग शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने जाते हैं। इन योग में महादेव की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं, जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज आप लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नयी पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज का दिन मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नये अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बडा डिसीजन आज न लें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। व्यापार में नया जोखिम न लें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) ; आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम नई साझेदारी में शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगो का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नये काम की कार्य योजना बन सकती है। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)