शनिवार को ये उपाय करने से शनि डालेंगे शुभ दृष्टि

आज 8 अप्रैल के दिन वैखाश माह का द्वितीय तिथि है। आज शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास माना जा रहा है। शनिवार के दिन इन उपायों को करने से वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों का बेड़ पार करते हैं।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Shaniwar Remedies

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि 8 अप्रैल शनिवार के दिन पड़ रही है। आज का दिन शनिदेव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। शनिदेव को न्याय के देवता और कर्मफलदाता के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब शनि देव ही रखते हैं और उनके कर्मों के मुताबिक ही उन्हें फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव की कृपा पाने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।  

शनिवार के उपाय

- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तेल से बने पदार्थ किसी भिखारी को दें। 

- शाम के समयय घर में गूगुल धूप जलाएं। 

- भिखारियों को काले उड़द की दाल का दान करने से लाभ होगा। 

- इसके अलावा, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए जल में काले उड़द प्रवाहित कर दें। 

- कहते हैं कि शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। 

- गौरज मुहूर्त में चीटियों को तिल चौली खिलाने से लाभ होता है।