Spiritual: मां लक्ष्मी को करे  प्रसन्न

धन की देवी होती है माता लक्ष्मी। माता लक्ष्मी जिस घर में रहती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। कुछ उपाय करके माता लक्ष्मी प्रसन्न कर सकते है। जिससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
pleasematalakshmi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : धन की देवी होती है माता लक्ष्मी। माता लक्ष्मी जिस घर में रहती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। कुछ उपाय करके माता लक्ष्मी प्रसन्न कर सकते है। जिससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार को नियमित रूप से प्रतिदिन सूर्यास्त से पहले साफ करना चाहिए। शाम के समय मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए निकलती हैं, इसलिए घर के मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ रखें। मां लक्ष्मी को गंदी चीजें बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं । 

वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण यानी उत्तर दिशा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा को देवी-देवताओं का निवास स्थान होता है, इसलिए घर का मंदिर हमेसा उत्तर दिशा में ही स्थापित करने की सलाह दी जाती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में सुबह पूजा किए गए फूलों को रात तक नहीं छोड़ना चाहिए। शाम के समय हटा देना चाहिए। बर्तन में बासी पानी है तो उसे भी हटा दें।