श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का स्थाई दफ्तर हुआ तैयार

भगवान श्रीराम के दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अनवरत जारी है। इसी निर्माण कार्य की देखरेख में जुटे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दफ्तर का भी निर्माण हो पूरा हो चुका है।

author-image
Kanak Shaw
22 May 2023
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का स्थाई दफ्तर हुआ तैयार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर करोड़ों रामभक्तों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भगवान श्रीराम के दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अनवरत जारी है। इसी निर्माण कार्य की देखरेख में जुटे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के दफ्तर का भी निर्माण हो पूरा हो चुका है। जिसका आज यानी 22 मई को उद्घाटन किया जाएगा। आज इस दफ्तर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा गया है और पूजा पाठ के बाद ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन होगा।