Spiritual: भगवान विष्णु को लगाएं केले के पत्ते पर भोग, मिलेगा आशीर्वाद

केले के पत्ते पर भोग लगाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। केले के पत्ते पर भोग लगाने से संतान के विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
banana leaf

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हिंदू धर्म में केले के पत्ते का विशेष महत्व है। माना जाता है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी केले के पत्ते में विराजते हैं। इसलिए, भगवान विष्णु की पूजा में केले के पत्ते का उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। केले के पत्ते पर भोग लगाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। केले के पत्ते पर भोग लगाने से संतान के विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए और घर में सुख-समृद्धि के लिए केले के पत्ते पर भोग जरूर लगाएं।