/anm-hindi/media/media_files/FwyiZvbqQY6X60m3y9ip.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज का राशिफल (Aaj Ka Rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल (rasifal) के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है तो कुछ राशियों का आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल (daily Horoscope) -
मेष: नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन: आय के साधन ऊपर-नीचे होते रहेंगे। मानसिक स्थिति थोड़ा प्लस-माइनस होती रहेगी। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक ही है। काली वस्तु पास रखें।
कर्क: पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।
सिंह: मान-सम्मान में ठेस पहुंचने की उम्मीद है। अपमानजनक स्थिति आ सकती है। धर्म-कर्म में भाग लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।
कन्या: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम। लाल वस्तु का दान करें।
तुला: अपने स्वास्थ्य व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान। उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम । लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु: विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत हैं। मानसिक स्वास्थ्य अभी मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
मकर: मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ: नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है।अपनों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन: जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गंदी भाषा पर रोक लगाएं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)