/anm-hindi/media/media_files/EfiCufuaJwczdlcXJX3g.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) बेहद ही खास मानी जाती हैं। आषाढ़ माह (Ashad month)की पूर्णिमा को पड़ती हैं। इसी दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा (Vedvyas Purnima)के नाम से भी जाना जाता हैं। वेद व्यास जी ने ही मानव जाति को पहली बार चारों वेदों का ज्ञान प्रदान किया था। यही कारण है कि इन्हें प्रथम गुरु भी माना जाता हैं। आषाढ़ महीने पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं। इस दिन को श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता हैं। जानिए गुरु पूर्णिमा की तारीख -
गुरु पूर्णिमा की तारीख— धार्मिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि (full moon date)का आरंभ 2 जुलाई को रात्रि 8 बजकर 21 मिनट पर हो रहा है। इसका समापन अगले दिन यानी 3 जुलाई को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई दिन सोमवार को मनाना उत्तम रहेगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)