जानिए कैसे हुई नारियल की उत्पत्ति

पौराणिक कथाओं (mythology) के अनुसार विश्वामित्र (Vishwamitra) ने नारियल तैयार किया था। कहते हैं एक बार इंद्र देव (Lord Indra) से विश्वामित्र नाराज़ हो कर दूसरे स्वर्ग लोक का निर्माण करने के बारे में सोचा।

author-image
Kalyani Mandal
02 Sep 2023
coconut

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पौराणिक कथाओं (mythology) के अनुसार विश्वामित्र (Vishwamitra) ने नारियल तैयार किया था। कहते हैं एक बार इंद्र देव (Lord Indra) से विश्वामित्र नाराज़ हो कर दूसरे स्वर्ग लोक का निर्माण करने के बारे में सोचा। उस पर जब काम शुरु किया तो दूसरे लोक की सृष्टि का निर्माण करते हुए उन्होंने नारियल को मानव रूप मानकर तैयार किया। अगर आप ध्यान दें तो नारियल (coconut) पर आपको 3 गोल निशान दिखते हैं जो 2 आंख और एक नाक की तरह होते हैं। नारियल का मुंह इंसानी रूप की तरह ही दिखता है। कुछ कथा कहानियों में नारियल को त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी माना जाता है। कहते है नारियल में इन तीनो देवों का वास होता है। इतना ही नहीं नारियल के ये तीन छेद भगवान शिव के त्रिनेत्र भी माना जाता है।