/anm-hindi/media/media_files/3LMyHs8xOXuRiKHTfusj.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : घर की गृहणी का अधिकतर समय रसोई(kitchen)में ही व्यतीत होता है। उन्हें रसोई घर से जुड़े हर एक वास्तु नियम (vastu rules) का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर काम करते समय इन नियमों का ध्यान न रखा जाए तो जीवन में कठिनाइओं का सामना करना पड़ता है और घर की सुख-शांति भंग हो जाती है।
घर की गृहणी को ये बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि आटा हमेशा स्नान करने के बाद ही गूंथे और आटे के लिए पानी तांबे के बर्तन में ही लें। तांबे के बर्तन (copper utensils) में रखे हुए जल को शुद्ध व पवित्र माना जाता है। भोजन का भोग पहले भगवान को लगाया जाता है इस वजह से ऐसा करना शुभ होता है। घर में बरकत के साथ स्वास्थ्य (Health) भी अच्छा रहता है।
आटा हमेशा उतना ही गूंथे जितनी जरूरत हो। कई बार लोग जरूरत से ज्यादा आटा गूंथते है और बचे हुए को फ्रिज में रख देते हैं। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। बासी आटे से बनी रोटी का असर सेहत पर पड़ता ही है और घर में दरिद्रता भी आती है।
/anm-hindi/media/post_attachments/f3af1268-bf5.jpg)
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)