Aaj Ka Rasifal : सिंह और कन्या समेत इन 3 राशियों को अच्छा लाभ मिलने का संकेत

कुछ राशियों को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasi43

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल  (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों (rasifal) को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन,भवन या मकान आदि खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार में न दें। व्यापार में घाटा हो सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  वाणी पर संयम रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।