Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन इन राशिवालों की इनकम बढ़ेगी

आज सितारे बताते हैं कि वृषभ और सिंह राशि के जातक आज लाभ के बेहतरीन अवसर पाएंगे। इनके अलावा आज का दिन किन-किन राशियों के लिए लाभप्रद रहेगा, जानने के लिए देंखें आज का राशिफल।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
aaj ka rasi.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज सितारे बताते हैं कि वृषभ और सिंह राशि के जातक आज लाभ के बेहतरीन अवसर पाएंगे। इनके अलावा आज का दिन किन-किन राशियों के लिए लाभप्रद रहेगा, जानने के लिए देंखें आज का राशिफल।

मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई काम सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सहकर्मियों की मदद लेनी होगी। टीम वर्क से आप अपने टारगेट को पूरा कर पाने में सफल होंगे। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। किसी विवाद में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज शाम के समय आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा में सामान के साथ खुद का भी रखें ध्यान। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और परिक्रमा करें।

वृषभ राशि के लिए सितार बताते हैं कि आज आप जो भी काम करेंगे उसमें अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे जिससे आपको सफलता भी निश्चित मिलेगी। कारोबारी जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन लाभ से मन गदगद रहेगा। कई बार व्यस्तता की वजह से झुंझला भी सकते हैं जिससे आपको बचना चाहिए। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई नई योजना लागू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय उत्तम रहेगा। आज यदि आपने लंबे समय से किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं, किसी छोटी कन्या को फल का दान दें।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। इन्हें आज एक साथ कई कार्यों पर ध्यान देना होगा। करियर के साथ धर्म कर्म पर भी इनका ध्यान बना रहेगा। आज आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार में सभी लोग खुश नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोग अगर आज कोई छोटा-मोटा कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें कुछ बिना प्लान के खरीदारी हो सकती है जिससे आपका बजट प्रभावित होगा। आज आप अपने बच्चों की समस्याएं सुनने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और उनको भावनात्मक रूप से सहयोग प्रदान करेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और देवी काली एवं कालरात्रि की पूजा करें।

कर्क राशि के जातक अपने मित्रों और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो आज आपके अपने पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकता है बेहतर होगा कि धैर्य पूर्वक साझेदारों से सभी मुद्दों पर चर्चा करें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। आज आपका कोई सरकारी काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों को खत्म करने के लिए आज अपने पिता से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं, पीपल को दीप दिखाना भी लाभकारी होगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक और उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज जीवनसाथी का पूरा साथ सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे और हर मामले में उनसे सलाह लेंगे। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए सलाह है कि आज कारोबार में लेनदेन करते समय लापरवाही से बचें। नौकरी करने वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ मिल सकता है, कोई अच्छी खबर भी आज मिल सकती है। धर्म कर्म के काम में आपका मन लगेगा। आप आज यात्रा पर भी जा सकता हैं। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा, प्रेमी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे और उपहार का लेनदेन करेंगे।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा। किसी को उधार या कर्ज दिया है तो आज अपना पैसा मांगने पर आपको पैसा तो नहीं लेकिन नाराजगी का सामना जरूरी करना होगा। दोस्ती में दरार भी इस वजह से आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों से दूर रहें। विवाह योग्य जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। रचनात्मक कार्य मे आपका मन लगेगा। शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं।

आज भाग्य 689% तक आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज आज जिस काम को दिल लगाकर करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी जिससे आपका मन संतुष्ट होगा। आज आपको व्यापार और करियर में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी की भी बातों पर भरोसा करने से पहले उस पर गंभीरता पूर्वक विचार करें। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें कोई बीमारी परेशान कर सकती है। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज अपने आज सामाजिक कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेंगे जिससे इनका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन बिजनस करने करने वालों के लिए दिन कमाई वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ पैसों को लेकर कहासुनी और विवाद होना संभव है। अगर आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको तमाम बातों को गंभीरता से समझना होगा नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 91% तक वृश्चिक राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आज आपको किसी जरूरतमंद को अन्न का दान देना चाहिए।

आज सितारे बताते हैं कि जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी आज अचानक ही कुछ नया काम मिल सकता है जिससे मन परेशान होाग। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा, प्रे्मी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। प्रेमी को आज आप परिवार से मिलवा भी सकते है्। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित होना पड़ सकता है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दुर्गा सप्तशती के सप्तम अध्याय का पाठ करना चाहिए।

आज आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आज आपको किसी की यथासंभव मदद भी करनी होगी, तब तक लोग इसे आपका स्वार्थ न समझें। अगर ऐसा होता है तो सावधान हो जाएं. आज आपके कुछ शत्रु भी प्रबल रहेंगे, जो आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। अगर आप आज कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो उसके महत्वपूर्ण दस्तावेज स्वतंत्र रूप से जांच लें। यदि आपके बच्चे ने किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरुरत मंद को चावल का दान करे।

आज कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी इसलिए आज आपको वही कार्य करने के बारे में सोचना चाहिए जो आपको बहुत प्रिय हो। आज आप उसे पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपका काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अगर किसी के साथ आपकी बहस होती है, तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई सूचना मिल सकती है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाए।

आज आपके कुछ विरोधी आपके वैभव को देखकर आपकी आलोचना करने लगेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए आज अपने शिक्षकों से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर आपको ख़ुशी महसूस होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।