Spiritual: घर में लगा है मनी प्‍लांट तो कर लें लाल धागे का ये टोटका

वास्तुशास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन मनी प्लांट पर अगर लाल मौली बांध दी जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके पास मौली उपलब्ध नहीं है तो आप इसकी जगह पर लाल रंग का कोई भी धागा मनी प्लांट पर बांध सकते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
money plant

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वास्तुशास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन मनी प्लांट पर अगर लाल मौली बांध दी जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके पास मौली उपलब्ध नहीं है तो आप इसकी जगह पर लाल रंग का कोई भी धागा मनी प्लांट पर बांध सकते हैं। इसके बाद माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए देवी से सुख समृद्धि और सौभाग्य के लिए प्रार्थना जरूर करें। माना जाता है कि इस आसान से उपाय को करने से कुछ ही दिनों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होने लगेगी।

जब मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ जाए या फिर सूख जाएं तो इसे हटा देना बेहतर होता है वरना आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है।  इसके अलावा मनी प्लांट अगर बढ़ने लगे तो इसे उपर की ओर जाने दें भूलकर भी इसकी लताएं नीचे की ओर न आएं। इसे अशुभ माना जाता है।