/anm-hindi/media/media_files/ToKP3Ai72iDTeVUfhWjQ.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों (rasifal) को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करें। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) : आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। आपका पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकता है। परिवार में संपत्ति के चलते मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)