28 दिसंबर 2023 का राशिफल

आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसारआज का यह दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। राशिफल (rasifal) के अनुसार आज कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार व्यवसाय में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasifal 28 dece

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसारआज का यह दिन (today Horoscope) सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। राशिफल (rasifal) के अनुसार आज कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए  जानिए  सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए अवसर दिख रहे हैं। एक सुखद समय दिख रहा है।  सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेम के नए आयाम हो सकते हैं। बच्चों से मुलाकात और लगाव बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- ओजस्वी बने रहेंगे। समाज में आपका नाम होगा। आपका कद बढ़ेगा। आर्थिक, व्यावसायिक, सामाजिक उत्थान करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

कर्क राशि- स्वास्थ्य में धीरे- धीरे सुधार शुरू होगा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर है অর व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। 

सिंह राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। 

तुला राशि- यात्रा के योग बनेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा ।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। भरपूर इंजॉय करेंगे। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। 

मकर राशि- बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। गहरे ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। 

कुंभ राशि- वाणिज्य कला के विद्यार्थी जो सीए इत्यादि करते हैं या मैथ्स पढ़ते हैं, उनके लिए सुअवसर। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। 

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि लेकिन गृह-कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा।