आज का राशिफल 13 अप्रैल 2024 : मेष मिथुन और कुंभ राशि पर सूर्य रहेंगे मेहरबान

आज चंद्रमा का गोचर भी वृषभ राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। मेष राशि में 12 साल बाद गुरु से युति संबंध बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल (today's horoscope)।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
horoscop

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज यानि 13 अप्रैल शनिवार का दिन शश राजयोग से मेष मिथुन और कुंभ राशि के लिए लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर भी वृषभ राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। मेष राशि में 12 साल बाद गुरु से युति संबंध बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल (today's horoscope)।



मेष राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। आप फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि : कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में तरक्की करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आज ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। 

मिथुन राशि : जीवन में ऊर्जा और उत्साह भरपूर होगा। सभी कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी।



कर्क राशि : करियर में नए सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। 

सिंह राशि : आज आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। पारिवारिक दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। इससे धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कन्या राशि : ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

तुला राशि : आज ऑफिस में अपनी कम्युनिकेशन और मैनेजमेंट स्किल का भरपूर इस्तेमाल करें। नई बिजनेस डील के अवसरों पर नजर रखें। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। रोमांटिक लाइफ में प्रपोजल का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। 

वृश्चिक राशि : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। लव लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी।

धनु राशि : आज ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। कुछ जातक अपने प्रियजनों के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए भी शुभ दिन है। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। 

मकर राशि : करियर में तरक्की के कई विकल्प मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आज जिम जाने या नई फिटनेस एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी।

कुंभ राशि :  प्रोफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। पार्टनर का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। 

मीन राशि : प्रोफेशनल लाइफ में बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। कुछ जातक जॉब चेंज करने का फैसला ले सकते हैं। आज इनवेस्टमेंट या बचत से जुड़े फैसले होशियारी से लें। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। पार्टनर की एडवाइस को ध्यान से सुनें।