Rashifal: आज यानि रविवार 5 नवंबर 2023 का राशिफल

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी,

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasifal 5

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृह कलह के भी संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्दि होगी। स्वास्थ्य पहले से ही बेहतर चल रहा है। प्रेम, संतान पर थोड़ा ध्यान दीजिए। व्यापार सही चल रहा है। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। सफेद वस्तु दान करें।

कर्क राशि- आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा । प्रेम, संतान पर थोड़ा ध्यान दें। व्यापार सही चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- चोट- चपेट लग सकती है।  परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु शिवजी को अर्पित करें।

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति  लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- संतान और  प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।