गुरु उदय 2023: इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

देवगुरु बृहस्पति 27 अप्रैल 2023 को मंगल की राशि मेष में उदित होंगे। गुरु का उदय 4 राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा और इन्हें खूब लाभ मिलेगा। जानें कौन सी हैं वो राशियां।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Guru Uday

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वैदिक ज्योतिष में प्रमुख ग्रह बृहस्पति, 27 अप्रैल, 2023 को सुबह 02:07 बजे मेष राशि में उदित होने वाला है। यदि गुरु अपनी स्वराशि धनु और मीन में स्थित है तो यह अत्यधिक कुशल परिणाम देगा। ज्योतिष में बृहस्पति देव को  गुरु के रूप में जाना जाता है और एक आध्यात्मिक ग्रह होने के कारण, सभी दिव्य गुणों से युक्त है। जिस व्यक्ति का गुरु मजबूत होता है वह सभी अच्छे गुणों, भाग्य आदि से युक्त होता है। गुरु ग्रह मेष राशि में 22 अप्रैल को अस्त अवस्था में ही प्रवेश करेंगे और 27 अप्रैल, 2023 को उदय अवस्था में आ जाएंगे। आइए जानते हैं गुरु उदय होकर किन राशियों को लाभ प्रदान करेंगे।  

मेष: गुरु आपकी राशि में ही उदित होंगे। इससे मेष राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम में पदोन्नति हो सकती है और प्रमोशन के भी योग हैं। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

मिथुन: गुरु का उदय मिथुन राशि वालों के लिए भी लाभदायक होगा। आप धन अर्जित कर सकेंगे और कई नए अवसर भी मिलेंगे। सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 

सिंह: गुरु उदय होकर सिंह राशि वालों की भी किस्मत चमकाएंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा और शिक्षा क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। 

कुंभ: गुरु का उदय आपके लिए इच्छाओं की पूर्ति करने वाला साबित होगा। धन कमाने के नए-नए अवसर मिलेंगे।  इस दौरान यात्रा के भी योग।