/anm-hindi/media/media_files/MzoKd5sAqMr8mIl5SLbw.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: समय-समय पर ग्रह राशि बदलते हैं। कई बार उनकी विभिन्न ग्रहों के साथ युति बनती है। इसका असर इंसान की जिंदगी पर भी पड़ता है। अब 12 साल बाद मेष राशि में गुरु, राहु और सूर्य की युति बनने जा रही है। गुरु और सूर्य मित्र हैं। मगर 14 अप्रैल से राहु और सूर्य में ग्रहण दोष लग गया है। लेकिन 3 ग्रहों के साथ आने का फायदा तीन राशि वालों को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
मेष राशि- गुरु, सूर्य और राहु की युति मेष राशि वालों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकती है। मेष राशि वालों की गोचर कुंडली के लग्न भाव में यह युति बनेगी। आप जिंदगी में अहम फैसले ले पाएंगे. करियर को लेकर आपके पास कई अहम मौके आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अच्छा इंसेंटिंव हासिल कर सकते हैं। जो लोग कुंवारे हैं, उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं या फिर बात पक्की हो सकती है।
कर्क राशि- सूर्य, गुरु और राहु की युति कर्क राशि वालों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकती है। गोचर कुंडली के कर्म भाव में यह युति बनेगी। कारोबारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। इसके अलावा भाग्य भी साथ देगा। अगर नौकरी तलाश कर रहे हैं तो इंतजार पूरा हो सकता है। वर्कप्लेस पर काम की तारीफ हो सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश होकर तारीफों के पुल बांधेंगे। करियर में नए मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि- तीन ग्रहों का संयोग सिंह राशि वालों की भी बल्ले-बल्ले कराएगा। यह युति आपके भाग्य स्थान में बनेगी। ऐसे में किस्मत पूरा साथ देगी। करियर में कामयाबी पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सेविंग्स भी कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)