Spiritual: धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी

शास्त्र अनुसार माता लक्ष्मी का संबंध झाड़ू से होता है। अगर आप धनतेरस के दिन सोना चांदी नहीं खरीद सकते हैं तो झाड़ू खरीदकर घर जरूर लगाएं। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है। 

author-image
Kalyani Mandal
एडिट
New Update
dhanteras

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शास्त्र अनुसार माता लक्ष्मी का संबंध झाड़ू से होता है। अगर आप धनतेरस के दिन सोना चांदी नहीं खरीद सकते हैं तो झाड़ू खरीदकर घर जरूर लगाएं। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है। 

मां लक्ष्मी को गोमती चक्र बेहद प्रिय है। धनतेरस के दिन गोमती चक्र को घर लाएं और माता की पूजा के समय इसे पूजन स्थल पर रख दें। इसके बाद पूजा समाप्त होने पर इसे धन रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से धन वृद्धि होने लगती है। 

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। साबुत धनिया को घर लाकर माता को अर्पित करने के बाद इसे घर के बगीचे में बो दें। ऐसा करने से साल भर घर में खुशियां आती है।