Rashifal: सिंह समेत 5 राशियों के के लिए दिन मंगलकारी, जानें अपनी राशि के हाल

मेष राशि वाले आज अपनी उद्दंड हरकतों से आसपास के वातावरण को हास्यास्पद बना देंगे। खुद को दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान दिखाने से अनावश्यक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

author-image
Kanak Shaw
New Update
rashhifal

मेष राशि वाले आज अपनी उद्दंड हरकतों से आसपास के वातावरण को हास्यास्पद बना देंगे। खुद को दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान दिखाने से अनावश्यक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र से आज सुविधाओं की कमी के कारण सीमित संसाधनों से ही काम करना पड़ सकता है। 

वृषभ राशि वालों के लिए आज की परिस्थितियां उलझाने वाली रहेंगी। दिन के प्रारंभ से ही मन में कुछ भय रहेगा, आर्थिक समस्याओं के सुलझने की संभावना न होने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है, जिसको लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। कार्य व्यवसाय में आज स्थिरता नहीं रहेगी फिर भी काम बनने से लाभ होगा।

 मिथुन राशि वालों का ध्यान आज इधर-उधर की बातों पर अधिक रहेगा। फिजूल की बातों की वजह से आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपना काम छोड़कर दूसरों को सलाह देंगे और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन इसमें आपको आंशिक सफलता ही मिलेगी। व्यापार में आज मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है, लेकिन कुछ अनचाही स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। दोपहर तक दिनचर्या सामान्य रहेगी, उसके बाद कुछ बदलाव आने लगेंगे। प्रियजन अपनी मनमर्जी से बात करेंगे, लेकिन आज धन संबंधी परेशानी कुछ कम होगी। कारोबार में उम्मीद से कम कामकाज होगा फिर भी पैसों को लेकर आप ज्यादा हड़बड़ी में नहीं पड़ेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन किसी न किसी रूप में लाभ दिलाएगा। दिन के प्रारंभ से ही मनोकामना पूर्ति को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम देंगे फिर भी पूरा दिन किसी न किसी कार्य को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में जाने से कतराएंगे लेकिन मन मारकर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि वालों के मन में आज कई इच्छाएं रहेंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में कुछ रुकावट आने के बाद भी आप उनसे पार पा लेंगे। सुबह से दोपहर तक कमजोरी की वजह से शरीर काम करने के लिए तैयार नहीं होगा फिर भी जबरदस्ती करनी पड़ेगी। व्यापार में कुछ लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन खर्च अधिक होने के कारण कुछ आवश्यक कार्य रद्द करने पड़ेंगे।

तुला राशि वाले दिन की शुरुआत में ही लाभ प्राप्ति के लिए कोई विशेष योजना बनाएंगे और दोपहर तक उसे साकार करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए लाभदायक अनुबंध मिलेंगे लेकिन आज उन पर काम करना शुरू न करें, कहीं न कहीं से धन का आगमन होगा और इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। जो काम आपके रास्ते में आया है, उसे आप जाने नहीं देंगे।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और दोपहर बाद आपकी कार्यों में व्यस्तता भी बढ़ जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज विरोधी कम रहेंगे, लेकिन परिवार में स्वयं के लोग ही पैतृक मामलों को लेकर शत्रुता रखेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कुछ खास निवेशों से ही धन का आगमन होगा।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिन की शुरुआत घरेलू वातावरण को सुधारने का प्रयास करेंगे, इसमें आंशिक सफलता भी मिलेगी, लेकिन आपका व्यवहार रूखा रहेगा। बाहर से हमदर्दी दिखाएंगे, लेकिन मन में ईर्ष्या का भाव रखेंगे। घर में किसी न किसी से फालतू की बातों में उलझने से शांत वातावरण फिर से अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

मकर राशि वाले आज शांतिपूर्वक दिन व्यतीत करेंगे। घर और बाहर कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी, जो क्रोध का कारण बनेंगी। सुबह घर में शांति रहेगी लेकिन शाम को कलह की आशंका आपको बेचैन कर सकती है। कार्य व्यवसाय से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है, सहकर्मियों का कार्यों में सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि वाले आज दिन की शुरुआत से ही थोड़ी दुविधा में रहेंगे, कोई वरिष्ठ व्यक्ति इससे निकलने में आपकी मदद करेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा, लेकिन जब कोई संभावना नजर नहीं आएगी तो आप हैरान रह जाएंगे। दोपहर के बाद आलस्य बढ़ेगा, आवश्यक कार्यों को टालने का प्रयास करेंगे लेकिन घरेलू कार्य समय से पूरा करें अन्यथा कलह हो सकती है।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा, दिन के आरंभ से ही अकारण मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी खास काम को लेकर हलचल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज व्यवसाय संतोषजनक रहेगा, आर्थिक संपन्नता रहेगी और खर्चे भी आज अधिक होंगे। नौकरीपेशा जातक अधिकांश काम बाद के लिए टालेंगे।