16 December Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा व्यस्त, पढ़ें दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
16 ka rashifal s

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि- आज परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्च भी बढ़ेंगे।

वृषभ राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ कहा जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- आपके लिए आज का दिन वरदान समान कहा जा सकता है।  मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार-विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। 

सिंह राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। धन-लाभ के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि- परिवार में सद्भाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि- कारोबार में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। 

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा, पर 18 मार्च से शांति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु राशि- मानसिक शांति रहेेगी, आत्मविश्वास भी पूरा रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि- मानसिक शांति बनाए रखें। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि- उच्च शिक्षा या शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। 

मीन राशि- परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अफसरों से सहयोग भी मिलेगा।