Saraswati Puja 2024: मां विद्यादायिनी की पूजा की विधि मंत्र

अगर आप भी सरस्वती माता की पूजा करना चाहते हैं तो आपके लिए सरस्वती पूजा का मंत्र विधि विस्तार से बताया जा रहा। “ऊं अपवित्र: पवित्रोवा सर्वावस्थां गतोऽपिवा। य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तर: शुचि:॥”

author-image
Sneha Singh
New Update
saras

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: माघ मास की पंचमी के दिन ज्ञान की देवी की पूजा श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ करते हैं। बसंत के दिन देवी की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है। अगर आप भी सरस्वती माता की पूजा करना चाहते हैं तो आपके लिए सरस्वती पूजा का मंत्र विधि विस्तार से बताया जा रहा।

आसन को मंत्र से शुद्ध करने का मंत्र: “ऊं अपवित्र: पवित्रोवा सर्वावस्थां गतोऽपिवा। य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तर: शुचि:॥” इन मंत्रों से अपने ऊपर तथा आसन पर 3-3 बार कुश या पीले फूल से छींटें लगाएं फिर आचमन मंत्र बोलते हुए आचमन करें – ऊं केशवाय नम:, ऊं माधवाय नम:, ऊं नारायणाय नम:, फिर हाथ धोएं, पुन: आसन शुद्धि मंत्र बोलें- ऊं पृथ्वी त्वयाधृता लोका देवि त्यवं विष्णुनाधृता। त्वं च धारयमां देवि पवित्रं कुरु चासनम्॥

बसंत पंचमी सरस्वती पूजन के लिए संकल्प मंत्र: हाथ में तिल, फूल, अक्षत मिठाई और फल लेकर ‘यथोपलब्धपूजनसामग्रीभिः माघ मासे बसंत पंचमी तिथौ भगवत्या: सरस्वत्या: पूजनमहं करिष्ये।’ इस मंत्र को बोलते हुए हाथ में रखी हुई सामग्री मां सरस्वती के सामने रखें। अब गणपति की पूजा करें।

सरस्वती पूजा कलश पूजन विधि: घड़े या लोटे पर मोली बांधकर कलश के ऊपर आम का पल्लव रखें। कलश के अंदर सुपारी, दूर्वा, अक्षत, मुद्रा रखें। कलश के गले में मोली लपेटें। नारियल पर वस्त्र लपेट कर कलश पर रखें। हाथ में अक्षत और पुष्प लेकर वरुण देवता का कलश में आह्वान करें:- ओ३म् त्तत्वायामि ब्रह्मणा वन्दमानस्तदाशास्ते यजमानो हविभि:। अहेडमानो वरुणेह बोध्युरुशंस मान आयु: प्रमोषी:। (अस्मिन कलशे वरुणं सांगं सपरिवारं सायुध सशक्तिकमावाहयामि, ओ३म्भूर्भुव: स्व:भो वरुण इहागच्छ इहतिष्ठ। स्थापयामि पूजयामि॥)