अयोध्या के मौसम के लिए अलग वेबपेज शुरू

इस वेबपेज के जरिए दुनिया भर में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं, जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश में तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा के पैटर्न सहित सभी मौसम मापदंडों की जानकारी दी जाएगी। 

author-image
Sneha Singh
New Update
webpage

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित वेबपेज की शुरुआत की। इस वेबपेज के जरिए दुनिया भर में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं, जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश में तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा के पैटर्न सहित सभी मौसम मापदंडों की जानकारी दी जाएगी।