Ramlala Pran Pratishtha: पूरी दुनिया हुई राममय

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इससे पहले ही भारत से लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे तमाम देश भी राम रंग में रंग गए हैं।

New Update
 ram mandir

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इससे पहले ही भारत से लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे तमाम देश भी राम रंग में रंग गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आज विशाल श्रीराम कार रैली निकाली गई है। इसमें एक हजार से ज्यादा कारें शामिल हुईं। भगवा ध्वज को लहराती श्रीराम कार रैली में जय सियाराम और जय श्रीराम के जयकारों से आसमान गूंज उठा।