रामोत्सव 2024 : पांच लाख दीपक से रोशन होगा बुलंदशहर

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान रामलला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य गर्भगृह में विराजमान होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे देश और प्रदेश में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
22 january

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान रामलला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य गर्भगृह में विराजमान होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे देश और प्रदेश में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया है। 22 जनवरी को ये दीपोत्सव मनाया जायेगा। पूरे देश में वैसे ही दीपक जलाए जा रहे हैं जैसे भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीपक जलाए थे। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दीपोत्सव एक अनोखा प्रयोग कर रहा है।