पश्‍च‍िम बंगाल और झारखंड से भी जुड़ चूका है नेताजी का नाम

भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम में ज‍िन नेताओं का नाम बेहद सम्‍मान के साथ ल‍िया जाता है, उनमें एक नाम है- नेताजी सुभाषचंद्र बोस। आपको बता दे नेताजी का बंगाल से एक अलग कनेक्शन रहा है।

New Update
Netaji Subhash Chandra Bose

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम में ज‍िन नेताओं का नाम बेहद सम्‍मान के साथ ल‍िया जाता है, उनमें एक नाम है- नेताजी सुभाषचंद्र बोस। आपको बता दे नेताजी का बंगाल से एक अलग कनेक्शन रहा है। जी हाँ नेताजी सुभाषचंद्र बोस का र‍िश्‍ता केवल पश्‍च‍िम बंगाल से नहीं रहा है। उनका जन्‍म ओड‍िशा के कटक में एक संपन्‍न बंगाली पर‍िवार में हुआ। कोलकाता में उन्‍होंने इंटरमीड‍िएट की पढ़ाई की। झारखंड में टाटा स्‍टील कंपनी में टाटा वर्कर्स यून‍ियन के अध्‍यक्ष भी रहे। यानी मजदूरों की लड़ाई भी लड़ी। इस तरह देखा जाए तो झारखंड से भी वह जुड़े हुए हैं। झारखंड में उनके नाम पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो स्‍टेशन भी है।